आजमगढ़ ब्रेकिंग : सपा से सरफराज उर्फ मंसूर नपा प्रत्याशी घोषित

Youth India Times
By -
0

सपा ने समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों के प्रत्याशी किये घोषित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदनोपरान्त समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने जनपद के समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों के चुनाव में निम्नलिखित प्रत्याशी घोषित किया है। जिसमें नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष पद हेतु सरफराज आलम उर्फ मंसूर, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती तैयबा पत्नी फराज अंजूम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद बिलरियागंज श्रीमती मीना देवी पत्नी राजेश पासवान प्रत्याशी घोषित किये गये है। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अतरौलिया से सुबाष चन्द, बूढ़नपुर से ललित कुमार, महाराजगंज से नूरजहां पत्नी इरसाद अहमद, जहानागंज से सरफराज को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।  अन्य पर विचार चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)