आजमगढ़ : डीन प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह का निधन

Youth India Times
By -
0

आज़मगढ़। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कला संकाय के डीन व हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह का सर सुंदरलाल अस्पताल में शनिवार को हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गयी। प्रोफेसर सिंह आजमगढ़ जनपद के खंजहांपुर गांव के मूल निवासी थे।
प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह वर्तमान में कला संकाय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष थे। उन्होंने हिन्दी के साथ-साथ उर्दू के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण काम किया था और उर्दू विषय के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उर्दू विभाग, कला संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. आफताब अहमद ने बताया कि प्रो. विजय बहादुर सिंह हिंदी के अब तक के पहले विद्वान है जिन्हें उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी ने इस सम्मान के लिए चुना था।
उन्होंने कहा कि कौमी एकता के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार प्रो. सिंह को प्रदान किया जाना न केवल संकाय बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के लिए भी गौरव का विषय रहा। प्रो. सिंह को यह सम्मान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया था। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के हिंदी के पूर्व अध्यक्ष प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रो सिंह काम के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सदैव याद किये जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)