सीएम योगी की जनसभा से लौट रहे ग्रामीणों पर हमला

Youth India Times
By -
0


गाड़ी में तोड़फोड़, उखाड़ फेंके भाजपा के झंडे
शामली। शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली से लौट रहे कुछ लोगों पर गांव मालैंडी में हमला बोल गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं विरोध करने पर कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने गाड़ियों पर लगे भाजपा के झंडे भी उखाड़ फेंके। इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना के संबंध में हसनपुर के ग्राम प्रधान ने गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर दी है।
ऊन क्षेत्र के गांव हसनपुर के ग्रामीण नाथीराम सैनी, महेंद्र सैनी, श्याम सिंह शर्मा, अक्षय, कालूराम, प्रेम सिंह कौरी, सूरज, बलजोर सिंह वाल्मीकि, आकाश कुमार आदि अपनी गाड़ियों में सवार होकर शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भाग लेने के लिए आए थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)