आजमगढ़ निकाय चुनावः तीसरे दिन बिके 268 नामांकन पत्र

Youth India Times
By -
0

अध्यक्ष पद के लिए 4 और सदस्य के लिए 50 नामांकन हुए दाखिल
आजमगढ़। निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को कुल 268 नामांकन पत्र बिके। जिसमें कुल 54 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल। जिसमें अध्यक्ष पद के चार व सदस्य पद के 50 प्रत्याशी शामिल रहे। वहीं अध्यक्ष पद के लिए 39 व सभासद के पद के 268 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदें। सबसे ज्यादा बिलरियागंज में नामांकन पत्र खरीदे गए और दाखिल किए गए।
जिले में तीन नगर पालिका व 13 नगर पंचायत है। जिसमें नगर पालिका परिषद आजमगढ़, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर व नगर पालिका परिषद बिलरियागंज शामिल है। वहीं नगर पंचायत में जहानागंज बाजार, निजामाबाद, सरायमीर, फूलपुर, माहुल, अजमतगढ़, जीयनपुर, महराजगंज, मेंहनगर, कटघर लालगंज, बूढ़नपुर, अतरौलिया व मार्टीनगंज शामिल है। उक्त निकायों में कुल 238 वार्ड शामिल है। जिसमें 160 मतदान केंद्र व 532 मतदेय स्थल बनाए गए है। सभी निकायों में कुल 458632 मतदाता शामिल है। जिसमें 240977 पुरुष व 217657 महिला मतदाता शामिल है। तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 39 और सदस्य पद के लिए कुल 268 नामांकन पत्र खरीदा गया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए और 50 सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए।
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं बिके। सदस्य पद के लिए 33 नामांकन पत्र बिके। यहां एक सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी पत्र नहीं खरीदा, लेकिन एक उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। जबकि सदस्य पद के लिए 23 नामांकन पत्र खरीदे गए और न ही दाखिल हुए। नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में अध्यक्ष पद के लिए 7 व 41 सदस्य पद के नामांकन पत्र बिके। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए व सदस्य पद के लिए 25 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नगर पंचायत अतरौलिया में अध्यक्ष पद के सदस्य पद के 4 नामांकन पत्र बिके। जबकि एक सदस्य पद के लिए नामांकन हुए। नगर पंचायत बूढ़नपुर में 2 अध्यक्ष व 17 सदस्य पद के लिए नामांकन की बिक्री हुई। जबकि सदस्य पद के लिए 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नगर पंचायत महराजगंज में अध्यक्ष पद के लिए 2 व सदस्य पद के लिए 25 नामांकन पत्र बिके। वहीं अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुए। जीयनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्य पद के लिए चार नामंकन पत्र दाखिल हुए। यहां एक सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए। अजमतगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 4 सदस्य पद के लिए 6 नामांकन पत्र बिके। वहीं यहां पर एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुए। निजामाबाद नगर पंचायत में पांच अध्यक्ष व 11 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। यहां पर एक सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए। सरायमीर में 13 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। जबकि अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए। वहीं सदस्य पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। फूलपुर में 1 अध्यक्ष व 13 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक भी नहीं व सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल हुए। माहुल में अध्यक्ष पद के लिए 6 और सदस्य पद के लिए 20 नामांकन पत्र बिके। यहां न तो अध्यक्ष व न तो सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल हुए। कटघर लालगंज में अध्यक्ष पद के लिए कोई पत्र नहीं खरीदा गया जबकि सदस्य पद के लिए 14 नामांकन पत्र बिके। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए। जबकि सदस्य पद के लिए 6 नामांकन पत्र दाखिल हुए। मेंहनगर में 3 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। यहां पर अध्यक्ष के लिए किसी ने भी पर्चा जमा नहीं किया। जबकि सदस्य पद के लिए 2 नामांकन दाखिल हुए। नगर पंचायत जहानागंज बाजार में एक अध्यक्ष व 25 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। यहां एक भी पद पर नामांकन दाखिल नहीं हुए। इसी प्रकार मार्टीनगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 4 और सदस्य पद के लिए 14 नामांकन पत्र बिके। यहां एक सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)