आजमगढ़ : प्रधान सहित चार गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने का मामला
आजमगढ़। रौनापार पुलिस ने आज प्रधान सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर विदेश जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार अनिल यादव पुत्र केरा यादव निवासी सिवान थाना रौनापार का वास्तविक नाम सुनील यादव है। सुनील यादव ने अपना नाम बदलकर अनिल यादव के नाम से कूट रचित आधार कार्ड व राशन कार्ड बनवा कर पुनः विदेश जाने के लिए पारपत्र का आवेदन किया था। जिसमें राजकुमार पुत्र जगरोपन (ग्राम प्रधान) निवासीगण ग्राम सिवान थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनाने तथा गवाही देने व गाँव के ही रामलखन यादव पुत्र स्व0 नरेश यादव, राजकिशोर यादव पुत्र स्व0 श्री किशुन यादव निवासीगण सिवान थाना रौनापार ने गवाही दिया था। 7 मार्च को सुनील यादव सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
आज 8 मार्च को सुबह 9:45 पर उप निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र द्वारा उपरोक्त मुकदमे में अभियुक्त सुनील यादव पुत्र केरा यादव, रामलखन यादव पुत्र स्व0 नरेश यादव, राजकिशोर यादव पुत्र स्व0 श्री किशुन यादव, राजकुमार पुत्र जगरोपन (ग्राम प्रधान) निवासीगण ग्राम सिवान थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को बैदौली मोड़ तिराहा बेलकुण्डा से गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)