आजमगढ़ : दबंग द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में घर से शौच के लिए निकली 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार को तड़के हुई बताई गई है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपी के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े पांच बजे घर से शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर छिपा गांव का ही एक युवक किशोरी को पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर नजदीक स्थित अरहर के खेत में ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। पीड़ित किशोरी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में कृषि कार्य में जुटे ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की घेरेबंदी देख आरोपी युवक उन्हें धमकाते हुए मौके से भाग निकला। गांव के दबंग युवक की कारस्तानी से भयभीत पीड़ित किशोरी के पिता ने स्थानीय कोतवाली में घटना के बाबत नामजद तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)