आजमगढ़ : स्टेयरिंग फेल होने खाई में पलटी ट्रैक्टर

Youth India Times
By -
0


एक मजदूर की हुई मौत, एक घायल
छत की ढलाई करने जाते समय हुआ हादसा
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुटहना गांव के पास शुक्रवार को स्टेयरिंग फेल होने जाने के कारण ट्रैक्टर समेत ढलाई मशीन सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक राधेश्याम मौर्य (45) पुत्र रामपलट मौर्य निजामाबाद क्षेत्र के बारीखास गांव का निवासी था। वह छत ढालने वाली मशीन पर काम करता था। शुक्रवार को वह मजदूरों के साथ छत ढालने के लिए जा रहा था। तभी हादसा हो गया। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। उधर, हादसे में गंभीर रूप से घायल परवेजाबाद निवासी हरीराम पुत्र सनेही यादव को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)