आजमगढ़ : दुल्हन भाई संग फरार, दूल्हा करता रहा इंतजार

Youth India Times
By -
0

फेसबुक से दोस्ती के बाद रचाई थी शादी
आजमगढ़। फेसबुक पर मैनपुरी के युवक से दोस्ती करने के बाद मऊ की युवती ने शादी रचाई और फिर ससुराल जाते रास्ते में झांसा देकर जेवर लेकर फरार हो गई। दूल्हे की बहन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।“, फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती कब दोनों के बीच रिश्ते में बदल गई किसी को पता नहीं चला। फेसबुक पर बातचीत के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लड़का प्रेमिका से शादी करने के लिए परिवार समेत उसके शहर पहुंचा। यहां शादी की सारी तैयारियां पहले से हो रखी थीं। दोनों की शादी और अगले दिन दुल्हन दूल्हे के साथ कार से ससुराल के लिए निकल पड़ी। इसी बीच रास्ते में दुल्हन का भाई पहुंचा और बहन को लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक जब दोनों नहीं आए तो दूल्हे को कुछ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। दुल्हन अपने साथ कपड़े और जेवरात भी लेकर गई थी। दूल्हे की बहन की शिकायत पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ जीयनपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मैनपुरी जनपद के दंहार थाना क्षेत्र के आगडिया गांव निवासी मनोज उर्फ महंगू की फेसबुक के जरिए मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के पीडवल गांव निवासी पूजा के साथ दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर बातचीत शुरू होने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। शनिवार को मनोज अपने परिवार के साथ शादी के लिए मऊ आ गया था। एक मंदिर में शादी की रस्में पूरी हुईं। दूल्हा पक्ष ने शादी में जेवर और कपड़े दिए थे। शादी के बाद रविवार को दुल्हन विदा होकर पति के साथ कार से ससुराल मैनपुरी जा रही थी। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कस्बे के डाक बंगले के पास अचानक दुल्हन का भाई पहुंचा और कार रोक ली। दुल्हन को किसी काम से ले जाने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया। काफी देर बाद भी दोनों नहीं लौटे। दूल्हा पक्ष के लोगों ने जब फोन मिलाया तो दुल्हन का फोन स्वीच ऑफ बताने लगा। इस पर लोगों को ठगे जाने का एहसास हुआ। दूल्हे की बहन राधा ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)