आजमगढ़ : पंखे के हुक से लटकता मिला महिला का शव

Youth India Times
By -
0

पति रहता है विदेश, पुलिस ने शव को लिया कब्जे मे
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के हंडिया गांव में बुधवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई। हंडिया गांव के रहने वाले इकरार अहमद विदेश रहते हैं। परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। आज सुबह लगभग 9ः00 बजे परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। इसी बीच इकरार की पत्नी नाजिया (36) रस्सी के सहारे छत में लगे पंखे के हुक से लटक कर जान दे दी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका नाजिया के एक पुत्र व एक पुत्री है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)