आजमगढ़ : भाजपा से लोकतंत्र, संविधान को खतरा : स्वामी प्रसाद मौर्य

Youth India Times
By -
0

कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा
आजमगढ़। सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी विपक्षी दल एक होकर चुनाव लड़ेंगे। वे रविवार को शहर के आराजीबाग में डा. ओम प्रकाश कुशवाहा के निधन शोक व्यक्त करने के बाद बातचीत में बोल रहे थे। कहा कि भाजपा से लोकतंत्र, संविधान को खतरा है। इसे बचाने के लिए जनता अगामी लोकसभा चुनाव में आगे आएगी। यूपी से ही केंद्र की सत्ता तय होती है। प्रधानमंत्री यूपी से ही जीतकर सत्ता में आए थे। अब यूपी की जनता ही सत्ता से बेदखल करेगी। जनता दल व जनता पार्टी की सरकार बनी थी, तो कोई प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं था। भाजपा केवल झूठ की खेती करती है। अखिलेश की सरकार में 110 एसडीएम की नियुक्त हुई थी, उसमें 14 यादव व 20 ब्राह्मण थे। संविधान में बुल्डोजर नहीं है। सरकार की नीयत साफ है तो सभी माफिया व गुंडों पर कार्रवाई करे। कहा कि दंगा करवाने वाले सत्ता में आ गए हैं, इसलिए किसी जगह पर अब दंगा नहीं हो रहा है। लोकतंत्र बचाने के लिए जनता मैदान में आएगी। रामचरित मानस पर कहा कि कोई देश की महिला, पिछड़ों व शूद्र पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। मेरे सिर, जुबान, हाथ काटने वालों को राक्षस प्रवृत्ति के लोग इनाम दे रहे हैं। पूर्व मंत्री के स्वागत में रानी को सराय क्षेत्र में स्वागत करने को भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता ने स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)