सपा नेता और उनके बेटे पर धारदार हथियार से हमला

Youth India Times
By -
0


दोनों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिजनौर। बिजनौर में सपा नेता सत्यपाल सिंह और उनके बेटे पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हादसे की जानकारी होने पर नूरपुर के सपा विधायक व कई पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
मामला बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर का है। जहां शुक्रवार की देर शाम समाजवादी पार्टी के नेता सत्यपाल सिंह व उनके बेटे पर पास के ही रहने वाले दबंगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में सत्यपाल सिंह व बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सत्यपाल सिंह के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के घाव हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सत्यपाल सिंह वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नेता हैं। इससे पहले वह बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सत्यपाल सिंह पर हुए हमले की खबर सुनकर नूरपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक राम अवतार सैनी सहित दर्जनों लोग अस्पताल पहुंचे।
इस मामले में शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ का कहना है कि कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें सत्यपाल सिंह के ज्यादा चोट आई है। तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)