आजमगढ़ : फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर महंगे गिफ्ट व 18 लाख की ठगी

Youth India Times
By -
0

गैंग का एक साइबर अपराधी नवादा बिहार से गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन व 8 सिम बरामद
आजमगढ़। 19 अक्टबर 2022 को राजेश कुमार राय निवासी सिधारी आजमगढ़ ने साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया की फेसबुक पर विदेशी महिला लूसी चार्लोट द्वारा दोस्ती कर 25,000 यूके पाउण्ड व महंगे उपहार देने के नाम पर मुझसे करीब 18 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले का पर्दाफाश करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, एवं पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। विवेचना में नवादा व नालन्दा बिहार अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 5 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से बिहार राज्य जाने हेतु परमिशन प्राप्त कर निरीक्षक विमल प्रकाश राय, साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया था। टीम द्वारा 4 मार्च को अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र अनंत कुमार निवासी मिरबिघा चकवे थाना वारिसलिन गंज जिला नवादा बिहार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अभियुक्त रिपान्शु कुमार, दिलीप कुमार, रिपेश कुमार उर्फ बिट्टू थाना कतरी सराय जिला नालंदा बिहार फरार हो गये।
पूछताछ में अभियुक्त सौरभ कुमार ने बताया कि रौशन कुमार व रिपेश कुमार उर्फ़ बिट्टू से केबीसी लाटरी फ्रॉड, विदेशी महिला बनकर गिफ्ट फ्रॉड व फाइनेंस के नाम पर साइबर ठगी के बारे में सिखा है। इसी तरह इसने अपने साथियों के साथ मिलकर राजेश कुमार राय के साथ विदेशी महिला बनकर फेसबुक पर दोस्ती कर यूके पाउण्ड व महंगे उपहार देने के नाम पर अधिवक्ता शुल्क, कस्टम शुल्क, फाइल शुल्क इत्यादि के नाम पर करीब 18 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ कुमार के पास से 6 मोबाइल, 8 सिम कार्ड बरामद हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)