आजमगढ़ : अंडर 15 बालक/बालिका वर्ग जिला कुश्ती चयन का आयोजन 10 मार्च को
By -यूथ इंडिया टाइम्स
Thursday, March 09, 2023
0
चयनित पहलवान 1 से 3 अप्रैल तक अंडर कुश्ती प्रतियोगिता गोरखपुर में करेंगे प्रतिभाग आजमगढ़। अंडर 15 बालक/बालिका वर्ग जिला कुश्ती चयन का आयोजन 10 मार्च 2023 दिन-शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में कराया जाएगा। चयनित पहलवान 1 से 3 अप्रैल 2023 तक अंडर 15 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता गोरखपुर में प्रतिभाग करेंगे। इस हेतु शुक्रवार को वजन दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक किया जाएगा तत्पश्चात कुश्ती होगी। इस संबंध में जिला कुश्ती संघ संयुक्त सचिव सत्यवान यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों का जन्म 2008 से 2009 के बीच हुआ है वह पहलवान जूनियर राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पात्र होंगे वहीं 2010 में पैदा हुए पहलवान जिनकी आयु 13वर्ष होगी चिकित्सा और माता-पिता के प्रमाण पत्र साथ लाकर भाग ले सकते हैं। आयु और अधिवास का सत्यापन आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा गलत या फर्जी प्रमाण पत्र देने पर उन्हें चयन ट्रायल से बाहर कर दिया जाएगा और साथ ही उस खिलाड़ी पर 3 साल का बैन लगा दिया जाएगा जिससे वह फिर किसी भी प्रतियोगिता, चयन, ट्रायल में भाग नहीं ले सकेगा।