मऊ : पिकअप वाहन में छुपाकर बिहार जा रही 143 पेटी अंग्रेजी शराब व 16 पेटी बियर बरामद, 4 गिरफ्तार
By -यूथ इंडिया टाइम्स
Tuesday, March 21, 2023
0
रिपोर्ट-संजीव राय मऊ। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री तथा क्षेत्राधिकारी नगर धनन्जय मिश्र के पर्यवेक्षण मे थाना सरायलखंसी पुलिस ने सोमवार की रात्रि मे सिकटिया ओवर ब्रिज के पास से घेराबन्दी कर एक पिकअप वाहन (बीआर 06 जीई 3985) में आलू के बोरियों के नीचे छुपाकर बिहार जा रही विभिन्न ब्राण्डों की 143 पेटी अंग्रेजी शराब (1236.96 लीटर) बरामद किया। इस दौरान चार अभियुक्तगण सुदेश साहनी पुत्र सौकी साहनी निवासी महेन्द्रवारा थाना महेन्द्रवारा जनपद सीतामढ़ी बिहार, रजनीश कुमार मिश्र पुत्र रूपकान्त मिश्र निवासी बधारी थाना रूनी सैदपुर जनपद सीतामढ़ी बिहार, संजय कुमार पुत्र शंकर प्रसाद निवासी कालीकोटी थाना मुजफ्फरपुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार तथा आदिल महमूद पुत्र महमूद अहमद निवासी मिर्जाहादीपुरा थाना दक्षिणटोला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तो के निशानदेही पर मयुर बिहार कालोनी से 16 पेटी किंग फिशर बियर (192 लीटर) बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह शराब और बियर हम लोग थोक विक्रेता गोदाम मालिक अमित झा के यहा से लिये है। शराब और बियर हमे नवीन सिंह ने दिया है जो अमित झा के यहा रहता है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/23 धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनिमय व धारा 120बी भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा बरामद पिकअप वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम मे उ0नि0 सरफराज खान, उ0नि0 निरज कुमार यादव, का0 संजीव सिंह, का0 जगन्नाथ जैसल, का0 रामजनम पाल, का0 पवन थाना सरायलखंसी। आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार यादव, आरक्षी रामप्रवेश,आबकारी निरीक्षक सुरेश कुमार शामिल रहे।