आजमगढ़ : भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

Youth India Times
By -
0

त्याग पत्र लगाये गंभीर आरोप
आजमगढ़। लालगंज भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें बूथ अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों के क्रिया-कलाप प्रश्नचिन्ह लगाते हुए पार्टी के प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है। पत्र जिलाध्यक्ष के नाम लिखा गया है और उसी की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को भेजने का दावा किया गया है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक त्याग पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें विकास खण्ड ठेकमा के अन्तर्गत ग्राम सभा राजेपुर के भा.ज.पा बूथ अध्यक्ष आखि़ला राय व ग्राम सभा के अन्य भा.ज.पा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष लालगंज के नाम संबोधित किया है। बूथ अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि मैं पिछले 32 वर्षों से भा.ज.पा परिवार का सदस्य रहा हूँ व पूर्व में भा०ज०पा० लालगंज-आज़मगढ़ के नीति-रीति और सिद्धांत के साथ साथ कार्यकर्ताओ को सम्मान देने व सत्य की लड़ाई लड़ने की जो परंपरा थी वो आज समाप्त हो गई है। जिससे मैं बहुत आहत हूँ। और कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए दुःखी मन से अपने सभी दायित्वों, पद के साथ मैं व मेरे गाँव के अन्य कार्यकर्ता भा०ज०पा० की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। इस संबध में जब आखि़ला राय ने बताया कि ग्रामसभा राजेपुर में ग्रामप्रधान के विरुद्ध भ्रस्टाचार का समस्त साक्ष्य होने के बावजूद भाजपा लालगंज के अन्य पदाधिकारियों द्वारा असत्य की पैरवी की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)