आजमगढ़ : बरामदे में सो रही वृद्ध महिला की ईंट से कूंचकर हत्या

Youth India Times
By -
0

पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खास बेगपुर गांव निवासिनी वृद्धा की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी गई। उसके द्वारा पहने हुए जेवरात आदि भी गायब है। वह अपने बारामदे में बुधवार की सुबह मृत हाल में पड़ी मिली। सूचना एसपी अनुराग आर्य, सीओ सगड़ी सौम्या सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खास बेगपुर गांव निवासिनी मालती गिरी (70) पत्नी कल्पनाथ गिरी घर पर अकेली ही रहती थी। पति व पुत्र रोजी रोटी के लिए मुंबई व सूरत रहते हैं तो वहीं दो पुत्रियां अपने-अपने ससुराल में है। बुधवार की सुबह छह बजे सिधारी थाना क्षेत्र के बेलागर गांव में ब्याही छोटी बेटी बेबी ने अपनी मां के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन मां ने फोन नहीं उठाया। जिस पर उसने गांव की ही रहने वाले जगदीश के घर उनकी पत्नी को फोन किया और बताया कि मां को कई बार फोन किया लेकिन उसने उठाया नहीं। जरा घर जा कर देखे आखिर क्या बात है।
इस पर जगदीश की पत्नी मौके पर पहुंची तो मालती गिरी अपने बारामदे में लहुलुहान हाल में मृत पड़ी थी। मृतका का मुंह व सिर ईंट से कूंचा हुआ था। इतना ही नहीं मृतका द्वारा पहने हुए जेवरात आदि भी गायब थे। सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में एसपी अनुराग आर्य व सीओ सगड़ी सौम्या सिंह भी दल बल मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका दो पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)