हत्यारिन पत्नी : जहां दफनाया पति का शव उसी पर खाट बिछाकर सोई

Youth India Times
By -
0

जब कबूला जुर्म तो दंग रह गए सभी
कानपुर। कानपुर में बिधनू के सुरौली गांव में बुधवार दोपहर छह हजार रुपये के लिए पति की हत्या करने की आरोपी मोनिका ने जब पुलिस के सामने वारदात कबूली तो सभी दंग रह गए। पति की लाश कमरे में गाड़ने के बाद उसने भेद खुलने के डर से उसपर खाट बिछाई थी। फिर रात भर उसपर सोई भी थी।
परिजनों की सूचना पर जब पुलिस मोनिका के दरवाजे पहुंची, तो उसने गेट नहीं खोला। पुलिस पड़ोसी के घर से किसी तरह अंदर पहुंची। महिला सिपाहियों ने जब मोनिका से उमेश के बारे में पूछा तो उसने हत्या की बात कबूल करते हुए खाट की ओर इशारा किया। पुलिस ने जमीन खोदकर शव बाहर निकाला।
फिर पुलिस उसे थाने ले आई। यहां पूछा तो बोली पहले चाय, बिस्कुट खिलाओ तब कुछ बताऊंगी। पुलिस ने उसकी इच्छा पूरी की। नाश्ते के बाद वह अचानक बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।
उमेश चार भाइयों नरेंद्र, राजेश, मुनेश में सबसे छोटा था। सभी सरौली गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। मां शिवदेवी ने पुलिस को बताया कि मोनिका का पति उमेश से अक्सर विवाद होता था। मोनिका ने मंगलवार को राजेश से कहा था कि वह उमेश की हत्या कर देगी। मंगलवार शाम छह हजार रुपये के लिए विवाद भी हुआ था।
मोनिका और उमेश के दो बच्चे गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। बुधवार सुबह 10 बजे दोनों को मोनिका ने स्कूल भेज दिया था। दोपहर को जब उमेश सो रहा था, तभी उसने उसका गमछे से गला घोट दिया। फिर कमरे में ही शव गाड़ दिया। पुलिस को आशंका है कि मोनिका के साथ कोई और भी वारदात में शामिल हो सकता है।
सूचना पर पहुंची पुलिस के कहने पर भी जब मोनिका ने गेट नहीं खोला, तो पुलिस पड़ोसी के घर से किसी तरह अंदर पहुंची। महिला सिपाहियों ने मोनिका से पूछताछ की तब उसने हत्या की बात कबूली। शव को देखकर आपा खोए परिजनों ने मोनिका को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया और थाने ले गई।
मोनिका को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। यहां पुलिस ने पूछताछ शुरू करते ही वह पुलिस से बोली कि पहले चाय, बिस्कुट खिलाओ तब कुछ बताऊंगी। पुलिस ने उसकी इच्छा पूरी कर दी। नाश्ते के बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)