आजमगढ़ : किसानों के आर्थिक विकास का ग्रोथ इन्जन बनेगा यह बजट : घनश्याम पटेल

Youth India Times
By -
0

12 फरवरी तक केन्द्रीय बजट के महत्वपूर्ण विषयों एवं इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभाव को लोगों के बीच ले जायेगी भाजपा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 फरवरी से 12 फरवरी तक केन्द्रीय बजट के महत्वपूर्ण विषयों एवं इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभाव को सरल शब्दों में लोगों के बीच में ले जाएंगे । जिले में कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने जिला पदाधिकारियों की टीम का गठन किया है। इस टीम में जिला महामंत्री नन्हकू राम सरोज, जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, जिला मंत्री आनंद सिंह, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ प्रवीण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता को लगाया गया है। केन्द्रीय बजट के महत्वपूर्ण विषयों एवं इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभाव को जन जन तक , गोष्ठी, सम्मेलन और विद्यालयों में नो योर बजट की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर पहुंचाया जाएगा।
इसी क्रम में रविवार को मडया स्थित एक होटल के सभागार में बुद्धजीवी और प्रोफेशनल के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बुद्धजीवी संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल और प्रोफेशनल संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता भाजपा सचिदानंद सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल ने कहा कि यह बजट किसानों के आर्थिक विकास का ग्रोथ इन्जन बनेगा। इस बजट के माध्यम से भारत के अन्दर कृषि उत्पादों का विकास होगा। श्री अन्ना योजना के माध्यम से मोटा अनाज के उत्पादन और विपणन को बाजार तक पहुंचाने की योजना लेकर आए हैं। जिससे हमारे किसान आत्मनिर्भर और समृद्धिशाली होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी 20 देशों की अध्यक्षता करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित कराया है जिसका सर्वाधिक लाभ भारत को मिलेगा। देश के युवाओं किसानो के भविष्य को लेकर सरकार सचेत हैं यह बजट युवाओं महिलाओं किसानों , देश के आर्थिक विकास, भौतिक विकास, सैन्य विकास, और देश की समृद्धि को केन्द्र में रखकर बनाया गया है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करता हूं।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता सचिदानंद सिंह ने कहा कि बजट तो पहले भी आते रहे हैं लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद लोकलुभावन बजट बनने की परम्परा खत्म हो गई है यह बजट देश के विकास को गति देना वाला अबतक का सबसे अच्छा बजट है। इस बजट से देश आर्थिक उन्नति प्राप्त करेगा देश का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। यह बजट 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा की आधारशिला बनेगा। गोष्ठी की अध्यक्षता राम बचन सिंह ने किया और संचालन जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ व इस कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण सिंह ने किया। सभी ने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डा प्रवेश ,शरद सिंह, विजयी राय, शिव गोविंद सिंह , बलवंत सिंह, राहुल सिंह, राजेश सिंह महुआरी, मयंक गुप्ता, विनय प्रकाश गुप्ता, प्रभात बर्नवाल रमेश, अशोक गुप्ता , वीरभद्र सिंह, मोइनुद्दीन, राम प्रसाद राय, डा डी एन सिंह, डीके तिवारी, शरद कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विवेक निषाद, नागेंद्र उपाध्याय, अशोक कुमार गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, सुरेश कुमार, अजय कुमार सिंह, वीरभद्र प्रताप सिंह, डा प्रवेश सिंह, आलोक राय, देवनाथ सिंह, विजय बहादुर राय, रमेश अग्रवाल, प्रबुद्ध जन व प्रोफेशनल मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)