आजमगढ़ : बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Youth India Times
By -
0

हत्यारों ने जुर्म किया स्वीकार बताया हत्या का कारण
सिर कूच कर की गई थी बुजुर्ग महिला की हत्या
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आज पर्दाफाश करते हुए हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुलिस को हत्या का कारण बताया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। घटना 1 फरवरी को घटित हुई थी।
बेबी गिरी पुत्री कल्पनाथ गिरी ग्राम खासबेगपुर थाना कप्तानगंज ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी मां मालती गिरी घर में अकेली रहती थी, 31 जनवरी और 1 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसको सिर में घातक चोट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजेश कुमार द्वारा की जा रही है।
विवेचना में रोशन निषाद उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र बहादुर निषाद, नीरज निषाद उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र बलई निषाद निवासीगण ग्राम खासबेगपुर थाना कप्तानगंज का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को पासीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों मृतका के घर मजदूरी करते थे उन्हें विदेश जाने के लिए पैसे की आवश्यकता थी, जब उन्होंने महिला से पैसा मांगा तो उसने देने से मना कर दिया। 31 जनवरी को रात करीब 8:30 बजे वे पुनः मृतका से पैसे मांगने उसे घर पहुंचे, लेकिन महिला ने फिर पैसे देने से मना कर दिया। अभियुक्त रोशन ने गुस्से में आकर उसके सिर पर ईंट से प्रहार किया और उसी समय अभियुक्त नीरज ने भी सरिया से सिर पर प्रहार किया, जिससे वह चारपाई से गिर गयी और अत्यधिक रक्तश्राव होने लगा जिसे देखकर दोनो अभियुक्त ईंट व सरिया मौके पर ही छोड़कर भाग गये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)