आजमगढ़ : रियल टाइम खतौनी में सूबे में प्रथम रही मेंहनगर तहसील
By -यूथ इंडिया टाइम्स
Wednesday, February 08, 2023
0
एसडीएम की कार्यशैली से मिली उपलब्धि, कर्मियों में हर्ष रिपोर्ट-दीपक सिंह आजमगढ़। रियल टाइम खतौनी से हो रहे कार्यों में मेंहनगर तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने की जानकारी पाकर तहसील कर्मचारियों का सीना चौड़ा हो गया है। सूबे की मेंहनगर तहसील को मिली इस उपलब्धि का श्रेय एसडीएम संतरंजन को जाता है। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्बंधित विभागों की साप्ताहिक बैठक में उपजिलाधिकारी संतरंजन ने तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने की जानकारी कर्मचारियों के बीच साझा किया। उन्होंने बताया कि राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा पता चला है कि रियल टाइम खतौनी में मेंहनगर तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए उन्होंने सम्बंधित लेखपाल व आपरेटर को बधाई दी। इस बाबत एसडीएम से पूछे जाने पर बताया गया कि पहले षटवार्षिक खतौनी में सक्षम अधिकारी या वरासत अथवा बैनामेदार छह वर्ष बाद खतौनी के मूल खाते में नाम दर्ज होता था। जिसमें कुल तेरह कालम में संबंधित जानकारी दर्ज करनी होती थी। कुछ नम्बरान के लिए लोगों को तहसील अथवा जिला मुख्यालय पर मुआयना के लिए भाग दौड़ करना पड़ता था। अब रियल टाइम खतौनी उन्नीस कालम की नकल खातेदार को मिलेगी। अब सक्षम अधिकारी, वरासत अथवा बैनामेदार का नाम रियल टाइम खतौनी के मूल खाते में नाम तत्काल दर्ज होगा। पहले नकल खाते से मिलती थी, अब खतौनी की नकल गाटा नंबर से उपलब्ध होगी। रियल टाइम खतौनी के कार्यों में मेंहनगर तहसील को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। इस मौके पर तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व शैलेंद्र चंद्र सिंह सहित विभाग के अन्य लोग उपस्थित रहे।