रहस्यमय तरीके से कुएं में गिरी दो बहनें, दोनों की मौत

Youth India Times
By -
0


कुएं के बाहर पड़ा मिला स्वेटर और चप्पल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शौच के लिए निकली दो चचेरी बहनों रहस्यमय परिस्थियों में कुएं में गिर गईं। इस घटना से ग्रामीणों में खलबली मच गई। आनन फानन में रस्सी डालकर दोनों बहनों को कुएं से निकाला गया लेकिन तब उनकी सांसे थम चुकी थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कहा कि सांड़ से बचने के चक्कर में भागी दोनों बहनें हादसे का शिकार हो गईं।
बहरिया थाना के अभईपुर गांव का है। 15 साल की दीपा और उसकी 16 साल की चचेरी बहन खुशबू बुधवार को शाम ढलने के बाद घर से शौच जाने के लिए खेत की ओर निकली थी। बहरिया पुलिस ने बताया कि इस दौरान रास्ते में एक सांड़ ने उन्हें दौड़ा लिया। सांड़ से बचने के चक्कर में दोनों बहनें अंधेरे में भाग और एक कुएं में गिर गई। शोर सुनकर वहां से गुजरे राहगीर मदद में पहुंच गए। थोड़ी ही देर में दोनों बहनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों दोनों बेटियों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश में लगे थे। किसी तरह से रस्सी डालकर दोनों बहनों को कुएं से निकाला गया लेकिन तब बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना से दोनों ब के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दोनों बहनों के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
दोनों बहनों की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। ग्राम प्रधान और पुलिस ने इसे हादसा बताया जबकि गांव में लोगों का कहना था कि दोनों बेटियां गिरी नहीं बल्कि कूदी हैं। उनका चप्पल और स्वेटर कुएं के बाहर पड़ा था। ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी कारण से दोनों ने जान दी है। हालांकि इसकी कहीं से पुष्टि नहीं हो सकी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)