आजमगढ़ में पठान की जबरदस्त दस्तक

Youth India Times
By -
0

उठते विरोध के स्वर के बीच पुलिस पूरी तरह तैयार
26 जनवरी तक न जाए टॉकीज के पास, जाने क्यों
आजमगढ़। विवाद और बायकॉट के बीच शाहरुख खान की फिल्म पठान की जिले में बंपर बुकिंग हुई है। 25 व 26 जनवरी को सिनेमाहाल के पांच-पांच शो के टिकट एडवांस में बुक हो गए हैं। विरोध की आशंका में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सिनेमाहाल के संचालक भी बुधवार को रिलीज हो रही फिल्म को लेकर चौकन्ने हैं ।
शहर के इकलौते सिनेमाहाल मुरली टाकिज में फिल्म बुधवार को रिलीज होगी। सिनेमा हाल में 222 लोगों के बैठने की क्षमता है। पूर्व में सिनेमा हाल चार शो ही चलता है। पठान फिल्म रिली होने पर पांच शो चलेंगे। पहला शो सुबह 9.45 से 12.30 बजे तक चलेगा। दूसरा शो 12.30 से 3.20 बजे, तीसरा शो 3.20 से 6.15 बजे, चौथा शो 6.15 बजे से रात नौ बजे व पांचवा शो रात नौ बजे से 12 बजे तक चलेगा। प्रबंधक नीतीश सिंह ने बताया कि 25 व 26 जनवरी को सिनेमा हाल में पांच-पांच शो चलाए जाएंगे। दोनों दिन पांच-पांच शो के लिए एडवांस बुकिंग हो गई है। बुकिंग ऑनलाइन व आफ लाइन हुई है। इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह है। जिसका परीणाम रहा कि दो दिन की एडवांस बुकिंग हो गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रहेगे। कोतवाल शशिकांत चौधरी ने बताया कि पुलिस नगर में चौकस रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)