आजमगढ़ : शरारती तत्वों ने तोड़ी डीह व काली की प्रतिमा

Youth India Times
By -
0

ग्रामीणों में आक्रोश, एक हिरासत में
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव में शनिवार की रात शरारती तत्वो ने गांव में लगी डीह व काली की प्रतिमा तोड़ दी, जिसे लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। लोगों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। जानकारी होती गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही जहानागंज की पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने गांव लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। संदेह में पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। धार्मिक भावना भड़काने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)