शादी समारोह में बजरंग बल कार्यकर्ता को मारी गोली

Youth India Times
By -
0

मची भगदड़, भीड़ ने हमलावर को दबोचा
अलीगढ़। अलीगढ़ में गांधीपार्क क्षेत्र के कुंवर नगर में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में गरम खाने के विवाद में बजरंगबल कार्यकर्ता को गोली मार दी। घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। हालांकि, एक हमलावर को भीड़ ने मौके पर दबोच लिया। लेकिन वह धक्का-मुक्की करते हुए भागने में सफल रहा। मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बजरंगबल सदस्य पवन कुमार डाई बनाने का काम करता है। वह परिवार के साथ मोहल्ले में एक युवती की शादी में शामिल होने गया था। रात में बारात चढ़त के बाद लोग खाना खाकर जाने लगे। कुछ दुल्हन पक्ष के, कुछ रिश्तेदार रह गए। उन्होंने हलवाई के पास पहुंचकर खाना गरम करने को कहा। हलवाई ने मना कर दिया। इसी दौरान विवाद में पवन ने विरोध कर दिया और मारपीट हो गई।
हमलावर पक्ष के युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पवन के पेट में जा लगी। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। भीड़ ने भागते हमलावरों में से एक को दबोच लिया, मगर वह बचकर भाग गया। इधर, घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र सिंह के अनुसार घटना में आरोपी पक्ष से चंदनिया के कुलदीप, गौरव व शिव को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)