स्टेशन के सामने अवैध देह व्यापार के अड्डों पर छापा

Youth India Times
By -
0


चार युवतियां व तीन पुरूष गिरफ्तार
वाराणसी। कैंट स्टेशन और आसपास चल रहे अवैध देह व्यापार के अड्डों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एसीपी चेतगंज शिव सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर सौदेबाजी करते समय पुलिस ने चार युवतियों और तीन पुरूषों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोडवेज से लगायत इंग्लिशिया लाइन तक होटलों में छापेमारी की। इससे अवैध देह व्यापार से जुड़े हाटलों, गेस्टहाउस संचालकों में खलबली मची है। पकड़ी गई युवतियों और पुरूषों का पुलिस ने चालान कर दिया।
छापेमारी में शामिल एसीपी से लगायत सभी महिला व पुरूष पुलिसकर्मी इस बार सादेवेश में थे। इसलिए किसी को सतर्क होने का मौका नही मिला। खुद एसीपी से लगायत महिला और पुरूष पुलिसकर्मी सादेवेश में पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस ने धरपकड़ शुरू की अवैध धंधे से जुड़ी महिलाएं व युवतियां भागने लगी। कुछ पुरूष भी भागते दिखाई दिये। गौरतलब है कि सिगरा पुलिस इससे पहले तीन बार छापेमारी कर करीब दो दर्जन महिलाओं व पुरूषों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। स्टेशन के सामने चलनेवाले इस अवैध धंधे में कई होटल, गेस्ट हाउसों के लोग भी शामिल हैं। पिछले दिनों छापे के दौरान पुलिस ने संचालकों को चेतावनी दी थी। इसबीच पुलिस को सूचना मिली कि होटल व गेस्ट हाउस संचालक अपनी आदत से बाज नही आ रहे हैं। इसके बाद सादेवेश में छापेमारी की तैयारी कर ली गई। इस बार फिर होटल व गेस्ट हाउस संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है। कहा गया कि यदि अब कोई अवैध धंधे में लिप्त पाया गया तो संचालकों को भी जेल भेजा जाएगा। छापेमारी में एसीपी शिवा सिंह, सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह,एसआई आदित्य सिंह, अपराजित सिंह चौहान, संतोष कुमार सिंह आरिफ, महिला एसआई मल्लिका सिंह, महिला कांस्टेबल हैप्पी सिंह, प्रतिमा तिवारी, हिमानी, कांस्टेबल सुबोध सिंह आदि रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)