आजमगढ़ : बदमाशों ने युवक को मारी गोली, वाराणसी रेफर

Youth India Times
By -
0

बीती रात 9 बजे के करीब हुई घटना
आजमगढ़। चिरैयाकोट-खरिहानी मार्ग पर बड़हलगंज नहर पुलिया के समीप सोमवार की देर रात नौ बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आजमगढ़ ट्रामा सेंटर भेजा गया। यहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना के खोदादादपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील यादव जेसीबी का मालिक है। वह खोदाई आदि का कार्य करवाता है। सोमवार की रात्रि नौ बजे के करीब अपने एक साथी के साथ खरिहानी की तरफ से चिरैयाकोट बाजार की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह बड़हलगंज नहर पुलिया के समीपं पहुंचा, तभी पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने सामने से आकर उसके सीने में गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। घायल होने के वजूद सुनील बाइक चलाते हुए चिरैयाकोट थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई। गंभीर रूप से घायल युवक को देखकर पुलिस हैरान हो गई। आननफानन उसे अपने वाहन से आजमगढ़ ट्रामा सेंटर लेकर गई। यहां से हालत गंभीर होने पर ’डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। एसओ राजेश वर्मा ने बताया कि घायल के साथ का युवक कहां गया, यह पता नहीं चल सका है। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले हैं। कितने की संख्या में थे, यह भी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पाकर सीओ डा. अजय विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम घायल युवक के घर भी रवाना हो गई है। वहीं आजमगढ़ शहर कोतवाल शशि चंद चौधरी ने बताया कि मामला पैसों के लेन देन के विवाद का है। गोली मारने के आरोपी चिरैयाकोट जनपद मऊ के निवासी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)