आजमगढ़ : हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-दिनेश पाण्डेय
आजमगढ़। बीआरसी अजमतगढ़ प्रांगण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नोडल संकुल शिक्षक एवं नोडल शिक्षक का एक दिन का हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निपुण भारत अभियान में बालवाटिका से लेकर कक्षा 3 के बच्चों के बीच भाषा और गणित विषय के अंतर्गत किस प्रकार से निपुण लक्ष्य की संप्राप्ति की जाए इस पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रिंट रिच मटेरियल, समृद्ध पुस्तकालय, टी एल एम का निर्माण एवं अभिभावकों और समुदाय से सहयोग के बारे में बातचीत की गई। सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं उस पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय पर अपने केंद्र खोलने हेतु और सभी बच्चों को निपुण लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को निपुण भारत अभियान के बारे में अवगत कराया और यह बताया कि किस प्रकार से 2025 तक यह लक्ष्य में प्राप्त करना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ श्रीमती नीतू जायसवाल ने सभी लोगों का आह्वान किया कि सभी लोग मिलजुलकर के नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करें। कार्यक्रम में राजमणि शर्मा, विमल प्रकाश, अनिल कुमार मिश्र, कुसुम पांडे, कमलनयन यादव, दिनेश पांडे, पंकज कुमार, यशवंत कुमार, लीला शर्मा, नीरज तिवारी, प्रियंका भारती, नीतू भारती, निधि श्रीवास्तव,संजय यादव, सत्यप्रकाश सिंह,अरबिंद कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन हरिकेश मिश्रा ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)