ट्रिपल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटी और बेटे की हत्या

Youth India Times
By -
0

धारदार हथियार से वारदात को दिया अंजाम
वाराणसी। वाराणसी में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। घर में घुसकर मां के साथ ही बेटे और बेटी की हत्या कर दी गई है। एक साथ तीन लोगों की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रसासन में भी हड़कंप मच गया। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। तीनों की हत्या धारदार हथियारों से की गई है। मकान के अंदर ही धारदार हथियार भी मिले हैं। वारदात राजातालाब थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव में हुई। राजातालाब क्षेत्र के पनियारा निवासी भोला का मिल्कीपुर गांव में भी मकान है। यहां पर भोला की पत्नी 50 वर्षीय रानी गुप्ता पति से अलग होकर छोटे बेटे मोहन के साथ रहती थी। उसकी 27 वर्षीय बेटी पूजा और दामाद अरविंद गुप्ता भी आठ महीने से यहीं रहते थे। दो दिन से मकान से कोई हलचल नही हुई तो आसपास के लोग पहुंचे। अंदर मां के साथ बेटे और बेटी की लाश देख अवाक रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अरविंद गुप्ता मूलतः रोहनिया थाना क्षेत्र के बंदेपुर का निवासी है। फिलहाल पुलिस लूटपाट की घटना से इंकार कर रही है। तीनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मकान के भीतर धारदार हथियार भी मिले हैं। पूरे मकान को सील कर पुलिस छानबीन में जुटी है। आशंका है कि किसी रंजिशवश या अवैध संबंधों में तीनों की हत्या की गई होगी। दामाद पर भी पुलिस हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)