मैनपुरी में भारी बढ़त के साथ शिवपाल ने लिया बड़ा फैसला

Youth India Times
By -
0

चौंकाने वाले इस फैसले बढ़ी राजनीतिक गर्माहट
मैनपुरी। उप्र में एक लोकसभा तो दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा की सीट मैनपुरी लोकसभा सीट है, जिसपर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हुआ है। यहां अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा उम्मीदवार हैं और बड़े अंतर से जीत की ओर बढ़ रही हैं। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर से जहां डिम्पल को भारी लीड देते हुए एक बड़ी जीत में सहयोग किया, वहीं उनके एक फैसले ने सबको चौंका दिया। शिवपाल यादव के इस फैसले राजनीतिक गर्माहट को और बढ़ा दिया।

 शिवपाल यादव ने मैनपुरी के चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसका परिणाम भी सामने आ रहा है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव का राजनीतिक नामकरण भी किया, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव को छोटे नेताजी के रूप में मंच से सम्बोधित किया। इसी तरह आज उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पार्टी प्रसपा का सपा में विलय कर दिया। उनका यह राजनीतिक कदम समाजवादी पार्टी को जहां मजबूती प्रदान करेगा वहीं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दूरगामी परिणाम भी देगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)