आजमगढ़: आग से किराना की दुकान का सामान जलकर नष्ट

Youth India Times
By -
0


पीड़िता विधवा महिला ने तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार
आज़मगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहा गाँव मे शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गुमटी में संचालित किराना की दुकान में आग लगा दी। जिसके संबंध में पीड़िता विधवा महिला ने रविवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की हैं।
जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम डीहा निवासिनी विधवा चन्द्रमा देवी पत्नी हरिश्चंद्र राम ने घर से कुछ दूरी पर गुमटी में किराना की दुकान खोल रखी हैं। शनिवार को वह रोज की भांति लगभग नौ बजे दुकान बन्द कर घर चली गई। रात लगभग साढ़े बारह बजे अज्ञात बदमाशों ने उसकी गुमटी में आग लगाकर फरार हो गए। आग धीरे धीरे बढ़ती गयी और आग की लपटों को देखकर पता चला कि दुकान में लपटें उठ रही हैं। जब तक आग बुझा पाते लोग तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने दुकानदार महिला को सूचना दी। घटना सूचना डायल 112 की पुलिस भी पहुँच गई। आगजनी की इस घटना मे एक बोरी चीनी, दो बोरी दाल, 3 बोरी सर्फ, दो पेटी रिफाइन, एक पेटी सरसों का तेल सहित अन्य राशन सामग्री लगभग एक लाख का सामान की क्षति हुई हैं। पीड़िता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)