प्यार का खौफनाक अंत, काटा प्रेमिका का गला

Youth India Times
By -
0

गर्भवती प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाने पर दिया घटना को अंजाम
मिर्जापुर। मिर्जापुर में 11वीं कक्षा के छात्र ने 10वीं में पढ़ने वाली प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। प्रेमिका 4 महीने की गर्भवती थी और उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जबकि प्रेमी उसका अबॉर्शन करवाना चाह रहा था।
युवती अबॉर्शन के लिये राजी नहीं हुई तो प्रेमी ने उसे गंगा किनारे मिलने बुलाया, जहां दोनों में विवाद हुआ और प्रेमी ने ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। शव को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 6 नवंबर को एक लड़की घर से लापता हो गई थी। 8 नवंबर को गंगा के किनारे उसका शव मिला। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। इस वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि लड़की का विकास नाम के शख्स से अफेयर था। इस पर पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान प्यार के खौफनाक अंत की कहानी सामने आई।
एसपी संतोष मिश्र ने बताया, "पुलिस ने हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। 19 साल की युवती की हत्या करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पहले प्रेमिका का गला दबाया, उसके बाद गले पर ब्लेड चला दी। जिससे युवती की मौत हो गई, इसके साथ ही उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, मिश्रपुर गांव के रहने वाला विकास निषाद पुत्र शिव कुमार और पास के एक गांव की रहने वाली 20 साल की कांति (बदला हुआ नाम) एक ही स्कूल में पढ़ते थे। यवुती हाई स्कूल में थी तो उसका प्रेमी विकास 11वीं में पढ़ता है। दोनों में दो साल से प्रेम संबंध थे। पुलिस के मुताबिक, कविता के परिजनों ने बताया कि बेटी घर से बिना कहे मंगलवार की सुबह कहीं चली गई थी। उसकी खोज खबर लेने के लिए मां और भाई परेशान थे।
भाई और मां उसे खोज रहे थे। गुरुवार की शाम मिश्रपुर गांव के पास गंगा नदी के किनारे झाड़ी में गांव की कुछ महिलाओं ने उसका शव पड़ा देखा। उसका गला रेता हुआ था। पास में खून पड़ा था और ब्लेड भी पड़ी हुई थी। उसके बाद कांति के परिवार वालों को सूचना दी गई।
मौके पर एसपी संतोष मिश्र समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। लड़की के परिजनों ने उसके प्रेम संबंधों के बारे में बताया तो पुलिस ने प्रेमी विकास को गांव के बाहर से पकड़ लिया। उसके बाद कड़ाई से पूछताछ की तो विकास ने घटना कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया।
विकास ने पुलिस को बताया, "मैं स्कूल में ही पढ़ने वाली लड़की से प्यार करता था। दो साल से हम साथ-साथ थे। मैं कई बार उसके घर भी मिलने गया था। इसी बीच 4 दिन पहले उसने मुझे गर्भवती हाेने की बात बताई तो मैं परेशान हो गया। मैंने उससे अबॉर्शन कराने को कहा। लेकिन वह टाल रही थी।"

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)