आजमगढ़ : मनबढ़ों ने युवक को मारी गोली

Youth India Times
By -
0


हालत गंभीर, बीती रात का मामला
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार की रात मनबढ़ों ने गोली मार दी। युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी अहरौला ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समदी गांव निवासी आलोक निषाद (27) को रात आठ बजे गांव में ही कुछ मनबढ़ों द्वारा गोली मार दी गई। गोली उसके पेट में लगी। परिवार और गांव के लोग उसे लेकर सीएचसी अहरौला पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। वहीं लोग घटना को प्रेम संबंध से जोड़ रहे हैं। गोली मारने वाले गांव के ही लोग बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने मामले को संदिग्ध बताया। कहा गोली लगी है। छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)