आजमगढ़: अचानक गिरी मिट्टी की दीवार और नीचे दब गए दंपती, पत्नी की मौत

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। जिले के अलीनगर गांव में रविवार को एक कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। जिसके मलबे में दंपती दब गए। मलबे से निकाल कर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पवई थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी राकेश शर्मा का कच्चा मकान है। रविवार को वह मिस्त्री-मजदूर लगा कर मिट्टी की दीवार के पास ईंट की दीवार खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में राकेश के साथ ही उनकी पत्नी कमलेशा शर्मा (40) दब गई। दीवार गिरते ही परिजनों व ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई।
आनन-फानन लोगों ने मलबा हटा कर कमलेशा और राकेश को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल सीएचसी पवई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कमलेशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं राकेश को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। कमलेशा चार पुत्री व एक पुत्र की मां थी। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)