आजमगढ़: भाजपा नेताओं ने फूंका कांग्रेस के पूर्व मंत्री का पुतला

Youth India Times
By -
0

पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या के बयान की किया कड़ी निन्दा
आजमगढ़। भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट चौराहे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस विरोधी नारे भी लगाये गये।
कांग्रेस पर हमलावर होते हुए मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस नेता राजा पटेरिया द्वारा यह बयान दिया जाना कि ‘अगर संविधान को बचाना है तो नरेन्द्र मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो’ काफी निन्दनीय है। कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। कांग्रेस को यह भली भांति पता है कि जब तक नरेन्द्र मोदी है तब तक वह कोई चुनाव जीत नहीं सकते। कांग्रेस की इस साजिश को देश की सुरक्षा में लगी राष्ट्रीय सुरक्षा समितियां कामयाब नहीं होने देंगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व स्तर पर अपनी दक्षता को साबित कर रहा है। कांग्रेस नेता द्वारा दिये गये ऐसे घृणित बयान पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर राजा पटेरिया को गिरफ्तार किया जाय।
प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल, जिलाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा, हलदर दूबे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोनू विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष एचटी मोर्चा सौदागर भारतीय, जिला मंत्री हरेन्द्र चौहान, योगेन्द्र यादव, मृगांग शेखर सिन्हा, दीपक मौर्या, नन्दलाल चौहान, बृजेश, सौरभ सिंह, नितेश पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)