आजमगढ़ : विवाद के बाद मारी गोली, एक की मौत एक घायल

Youth India Times
By -
0

तरवा थाना क्षेत्र की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बघरा गांव में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश में रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार की संख्या में आए बदमाशों ने उसके भाई को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।  गांव निवासी रविकेश यादव (35)  वर्ष 2020 में सेना से रिटायर हुआ था। इसके बाद वह गांव में ही रहता था।  रविकेश के परिवार की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। उसके छोटे भाई सचिन के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:45 बजे सचान यादव लालचंद यादव और चंदन यादव आदि लोगों ने किसी और से फोन करा कर दोनों को गांव के बाहर बुलाया। रविकेश और सचिन गांव के बाहर पहुंचे। इस दौरान चार की संख्या में आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।  बदमाशों ने रविकेश को चार गोलियां मारीं। दो गोली उसके सीने में लगी, जबकि एक गोली गर्दन में और एक पेट में। घटनास्थल पर ही रविकेश की मौत हो गई। हमलावरों ने 24 वर्षीय सचिन के पैर में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भाग पर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रविकेश की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल सचिन को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक रविकेश के दो बेटे और एक बेटी है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृतक की जेब से भी मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। शाम को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)