माफिया के भाई की छह करोड़ की संपत्ति कुर्क

Youth India Times
By -
0

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की देवघाट झलवा में स्थित करीब छह करोड़ की प्रॉपर्टी को बृहस्पतिवार को कुर्क कर दिया गया। मुनादी कराने के बाद पुलिस ने संपत्ति को सीज कर दिया और वहां प्रशासन का बोर्ड लगा दिया। कुछ दिन पहले ही उसकी प्रॉपर्टी को चिन्हित किया गया था। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पहुंची अधिकारियों की टीम ने उसकी संपत्ति को अटैच कर दिया। देवघाट झलवा में अशरफ और उसके गुर्गों ने 14 बिस्वा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की थी। धूमनगंज थाने की पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने संपत्ति को कुर्क कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)