आजमगढ़: छठ पूजा के बाद भूमिगत हुआ नगर पंचायत प्रशासन

Youth India Times
By -
0

श्रमदान कर सफाई में जुटा भारत रक्षा दल
रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में छठ पूजा संपन्न होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन अचानक भूमिगत हो गया। नतीजा यह कि कस्बे में जगह-जगह संपन्न हुई छठ पूजा के बाद घाटों पर लगे गंदगी के अंबार से अब उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। ऐसे में समाजिक कार्याे में अपना विशिष्ट स्थान रखने वाले सामाजिक संगठन भारत रक्षा दल के सदस्यों ने गंदगी हटाने का संकल्प लेते हुए इस कार्य में जुट गए। भारद कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए श्रमदान की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है।
फूलपुर नगर में सूर्याेपासना पर्व पर छठ मईया के आराध्य भक्तों द्वारा कस्बे के पिपरहवा घाट, कुँवर नदी उचहुवा घाट, कुँवर नदी और नागा बाबा सरोवर के नाम से प्रसिद्ध पोखरे पर छठ पूजा की जाती है। छठ पूजन के लिए नदी और सरोवरों के किनारे लगभग साढ़े तीन सौ वेदियां बनी थीं। पूजा के लिए छठ घाटों की साफ सफाई का दायित्व भारत रक्षादल के सदस्यों ने पूरी लगन से निभाई। पूजा समाप्ति के बाद बुधवार की सुबह भारत रक्षा दल के पदाधिकारी राजेश मोदनवाल चुटटूर के नेतृत्व में दर्जनों की सख्या में जुटे सदस्य नागा बाबा पोखरे पर पहुंचकर साफ-सफाई में लग गए। भारद के सदस्य घाटों पर बनी वेदियों में प्रयुक्त ईंटों को हटा पोखरे के अगल-बगल बिछाने लगे। साथ ही वहां बिखरे फूल- माला अन्य कचरा उठाकर एक जगह जमा करने लगे। यह कृत्य देख भारत रक्षादल द्वारा किये गए कार्य की सराहना भी शुरु हो गयी। इस सम्बंध में भारत रक्षादल के राजेश मोदनवाल ने कहा नगर हमारा है, इसे स्वच्छ रखना हम नगरवासियों का भी दायित्व है। सुबह-शाम समाज के लिए एक घण्टा समय देने से अन्य युवा जागरूक होकर यदि अपने गली मुहल्ले की कमान सम्भाल लिए तो फूलपुर नगर स्वछता की एक मिशाल प्रस्तुत करेगा। भारत रक्षादल इसी कार्य में लगा हुआ है। समाजिक कार्य में युवा, बुजुर्ग सभी साथ आयें तो समाज का उत्थान हो इसलिए सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस अवसर पर अजय ओझा, मिथलेश सोनी, विष्णु मोदनवाल, मुकेश मौर्या, सोनू मोदनवाल, ओमकार मोदनवाल, राजन पाण्डेय सहित अन्य दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)