धार्मिक ग्रंथ जलाने पर जाम और आगजनी, लाठीचार्ज, पुलिस को दौड़ाया

Youth India Times
By -
0

कई थानों की फोर्स मौके पर पर पहुंची, स्थिति तनावपूर्ण
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के बाबूजई मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक धर्मस्थल में घुसकर अराजक तत्व ने धर्मग्रंथ को जला दिया। कुछ देर के बाद जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने निगोही के धुल्लिया गांव निवासी नदीम से तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद भी लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने कुछ सख्ती दिखाई तो लोग तितर-बितर हुए। कुछ देर के बाद एक अन्य स्थान पर जमा हुए लोगों ने होर्डिंग फाड़कर सड़क पर जलाने शुरू कर दिए, तब पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। कई थानों की फोर्स बुला ली गई। पेट्रोलिंग तेज कर दी गई। हालांकि अब लोग अपने घरों में हैं लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
एसपी एस आनंद के अनुसार मोहल्ला बाबूजई स्थित एक धर्म स्थल में धार्मिक ग्रंथ के कुछ पन्ने जले होने की सूचना मिली थी। थाना कोतवाली में एक अभियोग पंजीकृत कराया गया। गणमान्य लोगों से बात की गई है। माहौल को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। एसओजी की टीम भी लगी हुई है। आरोपी को तलाशा जा रहा है। जनता से अपील है कि धैर्य का परिचय दें। पुलिस को आपना काम करने दें। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)