चुनाव से पहले सपा गठबंधन को झटका

Youth India Times
By -
0


अभिषेक चौधरी भाजपा में शामिल, बीजेपी अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने मंगलवार को रालोद को तगड़ा झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के आवास पर मंगलवार रात अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से रालोद के टिकट के दावेदार अभिषेक चौधरी मदन भैया को रालोद प्रत्याशी बनाये जाने से पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अभिषेक चौधरी गुर्जर ने कहा कि रालोद अध्यक्ष अपनी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से कट चुके हैं। वह समर्पित कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं करते हैं। इसलिए उनका यह हश्र है। उन्होंने कहा कि वह मोदी-योगी सरकारों के गरीब कल्याण के कार्यों और भाजपा के सेवा प्रकल्पों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण के मौके पर ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सह-प्रभारी हिमांशु दुबे मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)