आजमगढ़ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित 37 तबादला, देखें लिस्ट

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। विभिन्न विभागों और आईएएस-आईपीएस व पीसीएस के तबादलों के बाद अब योगी सरकार ने 37 जिलों के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों (सीएफओ) का स्थानान्तरण कर दिया है। इनमें रायबरेली के सीएफओ सुरेन्द्र चौबे को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
डीजी फायर सर्विस अविनाश चंद्र की तरफ से जारी आदेश के अनुसार प्रमोद शर्मा को मथुरा से बुलंदशहर, रमेश कुमार तिवारी को उन्नाव से कासगंज, जितेन्द्र कुमार को हरदोई से शामली, अनिमेष सिंह को वाराणसी से अलीगढ़, राहुल पाल को हमीरपुर से गाजियाबाद, मुकेश कुमार को मुरादाबाद से बांदा, जय प्रकाश सिंह को बुलंदशहर से अंबेडकरनगर, सतेन्द्र प्रसाद पांडेय को आजमगढ़ से फिरोजाबाद भेजा गया है।
कृष्णकांत ओझा को झांसी से संभल, प्रताप सिंह को संभल से सहारनपुर, अक्षय रंजन शर्मा को आगरा से लखीमपुर खीरी, रामराजा यादव को जालौन से बदायूं, दीपक शर्मा को शामली से कानपुर नगर, मंगेश कुमार को बस्ती से लखनऊ, रेहाल अली को शाहजहांपुर से हमीरपुर, किन्टी वर्मा को अमरोहा से मऊ, सुनील कुमार सिंह को गाजियाबाद से रायबरेली तबादला किया गया है।
महेन्द्र प्रताप सिंह को कानपुर नगर से अयोध्या, देवेन्द्र कुमार सिंह को गोरखपुर से आगरा, आनंद सिंह राजपूत को कासगंज से वाराणसी, राजकिशोर राय को अयोध्या से झांसी, अरुण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर से शाहजहांपुर, कुमार रमाशंकर तिवारी को मुजफ्फरनगर से चंदौली, अरविंद कुमार सिंह को हाथरस से गोरखपुर, प्रदीप कुमार को अंबेडकरनगर से गौतमबुद्धनगर, प्रतीक श्रीवास्तव को औरैया से चित्रकूट भेजा गया है।
सुभाष कुमार को मऊ से मुरादाबाद, महेश प्रताप सिंह को कन्नौज से हरदोई, अनिल कुमार सिंह को सिद्धार्थनगर से अमरोहा, अनूप सिंह को बांदा से उन्नाव, विवेक कुमार शर्मा को अलीगढ़ से आजमगढ़, मुकीमुल हक को लखीमपुर खीरी से कन्नौज, यतीन्द्र नाथ को चित्रकूट से बस्ती, राजकुमार बाजपेयी को बदायूं से हाथरस, सुभाष सिंह द्वितीय को चंदौली से सीतापुर तथा तेजवीर सिंह को सहारनपुर से औरैया स्थानान्तरित किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)