आजमगढ़: गहरी नींद में थे लोग, अचानक घरों में भरने लगा पानी

Youth India Times
By -
0

आंखें खुली तो सब भौचक्के
आजमगढ़। शुक्रवार की सुबह में दाम महुला गांव के पास बना कैंची बांध पानी के दबाव में टूट गया। बांध के टूटने से तीन गांवों के 150 घर पानी में डूब गए। इससे आक्रोशित लोगों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण लोगों विस्थापन का सिलसिला शुरू हो गया है। महुला गढ़वल बांध पर पानी बंधे के बराबर हो गया है। जगह-जगह रिसाव बाढ़ खंड की मुसीबत को बढ़ा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की भोर में 4.30 बजे के करीब दाम महुला में बना कैंची बंधा पानी के दबाव से टूट गया था। लोग गहरी नींद में सोए थे जब घर में पानी भरने लगा तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।
तीन गांवों के 150 घरों में बाढ़ का पानी भर गया। इन गांवों में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी घर गृहस्थी के सामानों को परिवार के साथ मिलकर छत पर पहुंचाने लगे। घर के छोटे बच्चों को भी तत्काल छत पर पहुंचाया। पशुओं को पानी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बांध टूटने से दाम महुला के उत्तरी पुरवे के 80 घर, छिऊला के 50 घर, दक्षिण पुरवे के 55 घर पूरी तरह से पानी में डूब गए। जिससे आक्रोशित लोगों ने सुबह लगभग 10 बजे आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)