आजमगढ़: दहेज हत्या में आरोपित ससुर व जेठानी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। दीदारगंज थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में दहेजहत्या आरोपियों के घर दबिश देकर मामले में वांछित मृतका के ससुर व जेठानी को गिरफ्तार कर लिया।
अहरौला थाना क्षेत्र के शाहवानीपुर ग्राम निवासी राजधारी पुत्र वैरागी ने अपनी पुत्री की शादी दीदारगंज क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी राधेश्याम पुत्र पतिराम के साथ की थी। राजधारी का आरोप है कि बेटी की शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसकी पुत्री को मारते-पीटते व प्रताड़ित करते रहे। बीते 25 सितंबर को ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर दीदारगंज थाने में पति राधेश्याम, ससुर पतिराम, जेठ घनश्याम, जेठानी कंचन देवी पत्नी घनश्याम तथा ननद ममता व विमला पुत्रीद्वय पतिराम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष के लोग फरार चल रहे थे। सोमवार को थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। पुलिस तत्काल आरोपियों के घर दबिश दी और घर पर मिले मृतका के ससुर पतिराम व जेठानी कंचन को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)