आजमगढ़: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमण्डल

Youth India Times
By -
0

झूठ बोलकर सिर्फ राज करना जानती है पीड़ितों की मदद नहीं करती भाजपा-दुर्गा प्रसाद यादव
इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी चुप्पी साधे बैठी है भाजपा सरकार-हवलदार
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में सपा का एक प्रतिनिधिमण्डल विधानसभा सगड़ी के बाढ़ प्रभावित गांव में जाकर लोगों का हालचाल जाना। बाढ़ प्रभावित इलाकों में काफी लोगों के घरों में पानी घुस जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। काफी घरों के लोग अपने घरों से बाहर रहने के लिए बेबस और मजबूर हैं।

हवलदार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इन गरीबों, असहायों व मजबूरों के ऊपर ध्यान देने का काम नहीं कर रही है, इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी वह चुप्पी साधे बैठी है। विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कभी भी गरीबों का काम नहीं करना चाहती हैं। भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर राज करना जानती है। यह सरकार पीड़ितों की मदद नहीं करना चाहती है। पूरे प्रदेश में अफरा-तफरी का माहौल कायम है। सगड़ी विधायक एचएन सिंह पटेल ने कहाकि यहा पानी बढ़ने का काम दिन में शुरू हुआ। शासन-प्रशासन सही समय पर काम किया होता तो लोगों को पानी से बचाया जा सकता था। सरकार की नाकामयाबी से लोग घर से बेघर होकर सड़क पर जीने के लिए मजबूर हैं।
समाजवादी पार्टी ने बाढ़ प्रभावित गांव महुला, इस्माईलपुर, निबिहवा ढाला, रोशनगंज, अचलनगर, बेलहिया, हैदराबाद आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान सगड़ी विधान सभा ईकाई के अध्यक्ष शिवसागर यादव, रामसबद यादव, बीरेन्द्र यादव, रामशरन यादव, कमलेश गोड़, जयराम पटेल, रामाश्रय राय, सरजू, उद्यम सिंह राठौर, हरिनरायन यादव, राजेश पटेल, बहादुर निषाद सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)