आजमगढ़ : दो स्थानों पर तड़की लाठियां, दंपती समेत आठ जख्मी

Youth India Times
By -
0


शहर कोतवाली व जहानागंज क्षेत्र की घटनाएं
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह लल्ला
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर वह जहानागंज क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की रात रंजिशन हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी महेंद्र शनिवार की शाम अपनी पत्नी रुचि और मां कमलावती देवी के साथ क्षेत्र के वंशीबाजार में लगे दशहरा मेला देखकर रात में परिवार के साथ पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में शराब के नशे में मिले कुछ मनबढ़ युवक मेले से लौट रहे लोगों को अपशब्द कहने लगे। परिवार के साथ रहे महेंद्र ने जब विरोध किया तो सभी उसके घर तक पीछा किया। कड़ा विरोध करने पर दबंगों ने महेंद्र के घर में घुसकर परिजनों को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
इसी क्रम में जहानागंज थाना अंतर्गत रामपुर गांव शनिवार की शाम घर के दरवाजे पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। उस दौरान गांव के लोगों द्वारा समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। रात में एकबार फिर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। एक पक्ष द्वारा किए गए हमले में दूसरे पक्ष के जगदंबा सिंह व उनके भतीजे राधेश्याम व घनश्याम पुत्रगण गुलाब सिंह बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार की महिलाओं को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में परिवार की बहू गुड़िया वह सास गीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)