आजमगढ़ : कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में जलाए गए दीपक

Youth India Times
By -
0

शिक्षिका प्रिया राय ने घर से पहले विद्यालय में दीपक जलाये
आजमगढ़। दीपावली पर्व पर घर आगंन के साथ ही विद्यालय प्रांगण के आगंन में दीपक जलाने में शिक्षक पीछे नहीं रहे। कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में शिक्षिका प्रिया राय ने विद्यालय में दीपक जलाएं।
उक्त विद्यालय में दीपक जलाने की परम्परा लंवे समय से चल रही है। सहायक अध्यापिका प्रिया राय ने सोमवार को घर से पहले कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में विद्यालय प्रागंण में पहुच कर दीपक जलाई। दीप की लौ में शिक्षा मंदिर की आभा निखरती रही। इससे पूर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर दो दर्जन गरीब परिवारों, विद्यालय में पढने वाले बच्चों तथा जरुरतमंद को दीये, मिठाई, मोमबत्ती, प्रतिमा का वितरण खंड शिक्षाधिकारी द्वारा दिया गया। इस दौरान शिक्षक अभिमन्यु यादव ने कहा दीपों की सबसे अधिक जरूरत जरुरतमंद परिवारों को है। इनके भी घर आंगन रोशन हो। मौके पर भवानी शंकर, रश्मि मौर्य, शैलेश प्रजापति आदि थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)