आजमगढ़: एसपी की फटकार के बाद दर्ज हुआ हत्या प्रयास का मामला

Youth India Times
By -
0

थाने से छोड़े गए दो आरोपी किए गए गिरफ्तार
आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की रात दरवाजे के सामने मिट्टी रखे जाने को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष द्वारा किए गए जानलेवा हमले में परिवार की दो महिलाओं समेत पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और इस मामले में आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पकड़े गए दोनों आरोपी शांति भंग की धारा में निरुद्ध किए जाने के बाद नीजी मुचलके पर थाने से छोड़ दिए गए। इस बात की जानकारी होने पर राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा इस घटना से पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को अवगत कराते हुए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। बताते हैं कि एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जहानागंज परमेंद्र सिंह को कड़ी फटकार लगाई। नतीजा रहा कि पुलिस ने घायल पक्ष के राधेश्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय गुलाब सिंह की तहरीर के आधार पर हमलावर पक्ष के भूपेंद्र सिंह तेज बहादुर सिंह राम कृपाल सिंह व सतपाल सिंह पुत्र गढ़ स्वर्गीय राम मूरत सिंह वह किरण पाल उर्फ दिलावर सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इस मामले में आरोपी रहे राम कृपाल सिंह वकील पाल उर्फ दिलावर सिंह को सोमवार को दिन में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में खाकी के प्रति आक्रोश देखने को मिला। वहीं क्षेत्र के लोग पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा करते भी नजर आए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)