अखिलेश यादव का विधानसभा तक पैदल मार्च

Youth India Times
By -
0

सपा विधायक-कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की, पुलिस ने पैदल मार्च रोका
लखनऊ। मानसूत्र सत्र से पहले अखिलेश यादव पैदल मार्च निकाल रहे हैं। उनके साथ सपा के विधायक और संगठन पदाधिकारी आज सड़क पर हैं। पैदल मार्च को पुलिस ने रोका है जिससे काफी गहमा-गहमी का माहौल हो गया है। पुलिस के मुताबिक, सपा नेताओं ने पहले से तय रूट को फॉलो नहीं किया है। वहीं सपा नेता पुलिस पर उनकी आवाज दबाने का आरोप लगा रहे हैं। उनके हाथ में तख्तियां हैं। बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों के स्लोगन लिखे हुए हैं। विधानसभा तक ये पैदल मार्च होना है। अब पैदल मार्च अखिलेश यादव के घर तक पहुंच चुका है।
सपा विधायक बीच-बीच में नारेबाजी करते हुए चल रहे हैं। भीड़ बहुत ज्यादा है। महिला पदाधिकारी भी इस पैदल मार्च में शामिल हैं। लगातार नारेबाजी हो रही है कि महंगाई वाली सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।
वहीं दूसरी तरफ विधानसभा को जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस का बंदोबस्त बहुत पुख्ता रखा गया है लेकिन पैदल मार्च को रोकने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)