आजमगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार झुलसे

Youth India Times
By -
0

भैंस चराते समय आये चपेट में, घायलों में दो मासूम शामिल
रिपोर्ट-राम सिंह यादव
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में बीती शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 लोग झुलस गए। इनको इलाज के लिए सिकरौर में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर निवासी राकेश उम्र 17 वर्ष पुत्र महंगू, अंशिका 9 साल पुत्री श्याम नारायण, प्रीति 7 साल पुत्री दशरथ, रेखा 35 साल पत्नी रघु सभी ग्राम पुरंदरपुर थाना सरायमीर के रहने वाले हैं। गुरुवार को गांव के सिवान में भैंस चराने गए थे। शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चारों झुलस गए। इनको इलाज के लिए थाना क्षेत्र के सहबरी में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)