अखिलेश के करीबी पूर्व सपा विधायक गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

पेशी पर आए गैंगस्टर को छुड़ाने की कोशिश का आरोप
झांसी। झांसी में गरौठा के पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 10 दिन पहले कन्नौज से झांसी कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर लेखराज यादव को छुड़ाने की कोशिश करने का आरोप है। मामले में दीपनारायण के साले, रिश्तेदार समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दीपनारायण सिंह यादव अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। केस में नाम आने के बाद पुलिस ने रविवार देर रात उनके घर पर छापा मारा था। दीपनारायण घर पर नहीं मिले थे, उनके उनके बेटे मून यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद दीपनारायण की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि बेटे के हिरासत में लिए जाने के बाद दीपनारायण यादव ने खुद ही सरेंडर किया है। दीपनारायण पर 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लेखराज पर 47 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरटीओ ऑफिस के पास और मून सिटी में छापा मारा। घर पर दीपनारायण की पत्नी मीरा और बेटा मून यादव मिले थे। पुलिस मून को अपने साथ ले गई थी। मून सिटी में पुलिस ने एक गार्ड की बंदूक जब्त कर ली थी। 10 मोबाइल जब्त किए गए थे। बेटे के हिरासत में लिए जाने के बाद पूर्व विधायक दीपनारायण पर दबाव था। उनकी गिरफ्तार के बाद पुलिस ने बेटे मून यादव को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। दीपनारायण के साले बृजेंद्र यादव, बृजेंद्र के साले अनिल यादव उर्फ मम्मा, सतपुरा के अमित कुमार पुत्र प्रताप सिंह, टिकरी के जवाहरलाल यादव पुत्र धनश्याम, सियानीपुर के सुरेंद्र पुत्र रामसिंह, सरोल के रहीश यादव पुत्र बृजभान, कोलवा के रितुराज पुत्र करण सिंह, मलखान शिवहरे, धीरेंद्र पाल, मुकेश कुमार समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को नवाबाद थाने ले गई। उनको थाने के लॉकअप में डाल दिया गया। वहां पर काफी संख्या में समर्थक भी पहुंच गए। इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया।
झांसी डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि 16 सितंबर को गैंगस्टर लेखराज यादव को कन्नौज जेल से झांसी की एससीएसटी कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट गेट के पास समर्थकों ने लेखराज को छुड़ाने की कोशिश की। फिर रास्ते में पुलिस वाहन को स्कॉर्पियों ने कई बार ओवरटेक किया और एक बार स्कॉर्पियों पुलिस वाहन के आगे अड़ा दी। डर के मारे कन्नौज पुलिस लेखराज को लेकर मोंठ थाने में घुस गई। इसके बाद वहां से रवाना हुई तो एट में लेखराज ने सिर मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद कन्नौज पुलिस ने अपने उच्चाधिकारी को अवगत कराया। फिर भारी पुलिस बल के साथ लेखराज को कन्नौज ले जाया गया। पहले कन्नौज में केस दर्ज हुआ। इसके बाद नवाबाद में एफआईआर हुई। पुलिस को सूचना मिली कि स्कॉर्पियों दीपनारायण सिंह यादव के साले मोंठ नगर पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव के घर पर खड़ी है। पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग की और फरार हो गए। मोंठ में 6 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। कन्नौज और नवाबाद थाना में दर्ज अभियोग में दीपनारायण यादव वांछित थे। दीपनारायण समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दीपनारायण पर 40 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)