आजमगढ़: रिश्तेदारी में आए युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बा में रिश्तेदारी आए युवक का गुरुवार की सुबह घर के भीतर फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह संतकबीर नगर जनपद का निवासी था। संतकबीर नगर जनपद महुलिया निवासी 25 वर्षीय मनीष कास्टमेटिक की दुकान चलाता था। वह बुधवार को अपने बुआ के घर मुबारकपुर कस्बा में आया हुआ था। रात में सभी लोग भोजन करने के बाद सो गए। मनीष भी एक कमरे में सो रहा था। गुरुवार की सुबह चद्दर के सहारे उसका घर में लटकता शव मिला। जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर मनीष के परिवार के लोग भी आ गए। परिजनो ने बताया कि मनीष ने कई लोगों ने ब्याज पर रुपये लिया था। लोग रुपये के लिए दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान रहता था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)